पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। सोमवार (20 जुलाई) को उनके सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक पत्र में उन्होंने कहा कि वे 20 जुलाई को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। हालांकि, इसके लिए उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों के सामने तीन शर्तें रखी हैं।
अपने पत्र में सोनम वांगचुक ने लिखा कि यदि निम्नलिखित में से कोई एक शर्त पूरी होती है, तो वे अपना अनशन समाप्त कर देंगे।
सोनम वांगचुक ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि उन्हें Safdarjung Hospital में ऐसी परिस्थितियों में रखा गया है, जहां उनकी आवाजाही, बातचीत और लोगों से मिलने की स्वतंत्रता सीमित है। उन्होंने इसे “गैर-कानूनी नजरबंदी” जैसा बताया।
इस बीच Jantar Mantar पर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तीन स्तर की बैरिकेडिंग की थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने हटाने की कोशिश की। संसद के Monsoon Session की शुरुआत के मद्देनज़र राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हैं कि सरकार और विपक्ष इस मुद्दे पर आगे क्या रुख अपनाते हैं।
खबरें और भी हैं...