अपना राज्य चुनें
FIFA World Cup 2026 Final: डोनाल्ड ट्रंप रहेंगे मौजूद, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा महामुकाबला
स्पोर्ट्स 81 2 months ago

FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने इसकी पुष्टि की है।FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बताया कि ट्रंप उनके साथ मिलकर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करेंगे। मेजबान देश के राष्ट्रपति द्वारा FIFA अध्यक्ष के साथ ट्रॉफी सौंपने की परंपरा पहले भी निभाई जाती रही है।अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि स्पेन 2010 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचकर अपना दूसरा विश्व कप जीतने की कोशिश करेगी। फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें अब इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...