राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या तेजी से देश के प्रमुख आध्यात्मिक और रियल एस्टेट हब के रूप में उभर रही है। शहर में लग्जरी प्रॉपर्टी, होटल, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी अयोध्या की रियल एस्टेट में निवेश किया है।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में कई प्रॉपर्टी खरीदकर करीब ₹90 करोड़ का निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ (HoABL) की परियोजनाओं में निवेश करते हुए शहर में अपना बड़ा प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो तैयार किया है।
वहीं, अभिनेता रणबीर कपूर ने भी राम मंदिर के पास स्थित एक लग्जरी प्लॉट में करीब ₹3.31 करोड़ का निवेश किया है। माना जा रहा है कि राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ लग्जरी रियल एस्टेट की मांग भी तेजी से बढ़ी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अयोध्या में तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ता पर्यटन आने वाले वर्षों में शहर को देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल कर सकता है।
खबरें और भी हैं...