भारत ने जून 2026 में रूस से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल का आयात किया। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के अनुसार, यह आयात मई के मुकाबले 34 प्रतिशत अधिक रहा। जून में भारत ने रूस से करीब 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा, जो रूस से किए गए कुल 5.5 अरब यूरो के फॉसिल फ्यूल आयात का लगभग 83 प्रतिशत हिस्सा था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आयात की मात्रा बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण रूस की तेल निर्यात से होने वाली कुल आय में गिरावट दर्ज की गई। रूस से हाइड्रोकार्बन खरीदने के मामले में भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है।
खबरें और भी हैं...