ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर की शादी 11 दिसंबर 2024 को ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा में रहने वाले ऋतिक के साथ हुई थी. पिता संजय के अनुसार, उन्होंने दीपिका की शादी में 1 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए थे. स्कॉर्पियों गाड़ी, सोना-चांदी समेत दहेज में सबकुछ दिया था. लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा. वह चुपचाप सबकुछ सहन करती रही.
खबरें और भी हैं...