अपना राज्य चुनें
गिर नेशनल पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में रकुल प्रीत की सैर, मचा बवाल !
बॉलीवुड 2 34 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान भी नजर आएंगे। इस बीच रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। वीडियो गुजरात के गिर नेशनल पार्क का है, जिसमें रकुल बैन जोन में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब सेलेब्स के बैन जोन में जाने पर बहस छिड़ गई है। बता दें कि बैन जोन में किसी को भी अपनी गाड़ी से उतरने की इजाजत नहीं है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...