gtag('config', 'AW-17860304506'); MP पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी, महिलाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र - R J News
अपना राज्य चुनें
MP पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी, महिलाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
मध्यप्रदेश 13 4 days ago

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस में वर्ष 2025 में आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कराई गई है। पुलिस विभाग में जिला बल में 6800 पुलिस आरक्षकों की चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसमें पुलिस आरक्षकों के 2070 पदों पर महिलाओं का चयन किया गया है। चयनित पुलिस आरक्षकों को जिलें आवंटित कर पुलिस अधिक्षकों को पत्र जारी कर दिये गये हैं। वे नियुक्ति पत्र जारी कर नियुक्ति की कार्यवाई समय सीमा में पूर्ण करायेंगे।

खास बात ये है कि भर्ती प्रक्रिया में जिला बल के लिए विज्ञप्ति आरक्षक के 6800 पदों में से महिलाओं के लिए 35% आरक्षण के मान से 2380 पद आरक्षित किए गए । इनमें से माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में 13% पदों को रोकते हुए 87% पदों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इस तरह महिलाओं के लिए आरक्षित 2070 पदों पर महिला उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

MP पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी, महिलाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
MP पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी, महिलाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...