गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस हर दिन अपने आचरण में नए निचले स्तर पर पहुंच रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सार्वजनिक आचरण के सभी मानकों का उल्लंघन करते हुए भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आतंकवादी कहकर देश को शर्मिंदा किया. देश के सर्वोच्च नेता का यह अपमान उन लाखों लोगों का अपमान है जो मोदी जी से प्रेम करते हैं और उनका समर्थन करते हैं. पिछले 12 वर्षों में आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त करने वाले मोदी जी जैसे नेता को आतंकवादी कहना अत्यंत निंदनीय है’
खबरें और भी हैं...