कूनो नेशनल पार्क से फिर मिली बड़ी खुशखबरी, भारत में जन्मी मादा चीता ने दिया 4 शावकों को जन्म
मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है. यहां भारतीय मादा चीता (चीता गामिनी की बेटी) ने 4 शावकों को जन्म दिया है. केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मादा चीता और शावकों की तस्वीर पोस्ट कर दी बधाई. अब 4 नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों का कुनबा 57 तक पहुंच गया है जिसमें 37 चीते भारतीय हैं.
खबरें और भी हैं...