अपना राज्य चुनें
साउथ ब्लॉक बना इतिहास, सेंट्रल विस्टा में शिफ्ट हुआ रक्षा मंत्रालय, पुरानी बिल्डिंग बनेगी म्यूजियम
दिल्ली 14 2 weeks ago

साउथ ब्लॉक बना इतिहास, सेंट्रल विस्टा में शिफ्ट हुआ रक्षा मंत्रालय, पुरानी बिल्डिंग बनेगी म्यूजियम

देश की राजधानी दिल्ली के रायसीना हिल पर स्थित रेड सैंडस्टोन से बनी भव्य इमारत, जिसे ‘साउथ ब्लॉक’ के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से भारत के रक्षा प्रतिष्ठान का प्रमुख केंद्र रहा है. ब्रिटिश वास्तुकला शैली (British Architecture) में 1931 में निर्मित यह इमारत देश की स्वतंत्रता के बाद से ही कई ऐतिहासिक पलों की गवाह रही है. पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध से लेकर हालिया ऑपरेशन सिंदूर तक, साउथ ब्लॉक सैन्य योजनाओं और रणनीतिक फैसलों का अहम केंद्र बना रहा.

Follow @rjbnewslive on Instagram for breaking news, politics, business, sports, international updates and more

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...