अपना राज्य चुनें
बॉस ने नहीं दी छुट्टी… गाजियाबाद के बैंक में गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली
अपराध 30 1 month ago

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिनदहाड़े बैंक के अंदर गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है.लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में बैंक गार्ड ने ही मैनेजर को गोली मार दी. इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.गंभीर रूप से घायल बैंक मैनेजर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे बैंक के गार्ड रविंद्र हुड्डा ने बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा को गोली मार दी. गोली सीधे मैनेजर की छाती में लगी. घटना के बाद बैंक के अंदर सायरन बजने लगा और वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया.बैंक कर्मियों ने तुरंत अभिषेक शर्मा को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...