अपना राज्य चुनें
भोपाल गैस त्रासदी… दर्द के 41 साल
मध्यप्रदेश 39 5 months ago

भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र से दो-तीन दिसंबर 1984 की रात को जहरीली गैस का रिसाव हुआ था. इस रात हजारों लोग मौत की नींद सो गए थे और बड़ी संख्या पर इस जहरीली गैस ने अपना प्रभाव छोड़ा था. यह संयंत्र तो हादसे के बाद से बंद है. मगर, इसका दुष्प्रभाव अब भी लोगों की जिंदगी पर है. गैस की जद में आए लोग तो बीमारियों की गिरफ्त में हैं ही, साथ में जन्म ले रही पीढ़ी भी इससे बच नहीं पा रही है. इस हादसे की याद में राजधानी में 3 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और हादसे का शिकार बने लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है.

 

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...