अपना राज्य चुनें
बीजेपी को अपना दुश्मन” बताकर थलपति विजय ने तमिलनाडु में किया चुनावी शंखनाद !
राजनीति 66 10 months ago

”हमारी पार्टी कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। चाहे सामने हो या पीछे, टीवीके भाजपा के साथ नहीं चलेगी। भाजपा हमारी दुश्मन है। भाजपा अपनी नीतियों से नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन तमिलनाडु में ऐसा नहीं होने देंगे। “डीएमके और भाजपा दोनों से लड़ने पर कोई समझौता नहीं होगा।”

यह उद्बोधन है उस मशहूर युवा अभिनेता का जो हाल में ही अपनी नयी पार्टी टीवीके के जरिये तमिलनाडु की राजनीति को बदलने के साथ ही तमिलनाडु के मान -सम्मान और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प ला रहा है। अभिनेता से नेता बनने निकले इस शख्स का नाम है थलपति विजय।

तमिलनाडु में अगले साल चुनाव है। मौजूदा डीएमके सरकार जहाँ एक तरफ फिर से सत्ता में लौटने की तैयारी में जुटी है वहीं बीजेपी भी अपना पांव जमाने के लिए हर कोशिश कर रही है। बीजेपी को अभी दक्षिण भारत में मौक़ा नहीं मिल रहा है। दक्षिण भारत में बीजेपी ने केवल कर्नाटक तक ही मजबूत संगठन तैयार कर रखा है और कर्नाटक में सरकार भी चला चुकी है। बीजेपी को लग रहा है कि वह इस बार तमिलनाडु में कोई चमत्कार कर सकती है लेकिन थलपति विजय हुंकार भर रहे हैं उससे तो अब यही लगता है तमिलनाडु की चुनावी राजनीति अब बड़े ही दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गई है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीवीके ने विजय को चुनाव की सारी जिम्मेदारी दी है कि वे आगे गठबंधन के बारे में फैसला करें। इसके साथ ही पार्टी ने दो करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा है। विजय सितंबर से दिसंबर के बीच तमिलनाडु के हर कोने का दौरा करेंगे और जनता से मिलकर समर्थन जुटाएंगे। टीवीके की इस तैयारी को देखते हुए यह साफ है कि पार्टी आने वाले चुनावों में एक नई ताकत के तौर पर सामने आना चाहती है और तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...