पटना सिटी में होली से पहले बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पंजाब से पटना लाई जा रही एक टैंकर शराब को पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने अगमकुआं थाना क्षेत्र से ज़ब्त किया है। टैंकर से 1041 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सभी बोतलों से रजिस्ट्रेशन नंबर मिटाए गए थे।
A major action has been taken in Patna City ahead of Holi. Police and the Prohibition Department seized a tanker of liquor being transported from Punjab to Patna in the Agamkuan police station area.