अपना राज्य चुनें
उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान में इमरजेंसी
विदेश 2 13 hours ago

ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज में दोबारा नाकाबंदी लागू होने से तनाव बढ़ने के दौरान उत्तर कोरिया ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद जापान में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट के दौरान उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद नेशनल इमरजेंसी का ऐलान किया।

बताया जा रहा है कि युक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संगठन (आईएईए) की पूर्व चेतावनियों से बेफिक्र होकर उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर एक साथ छोटी दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अभी कुछ दिन पहले ही यूएन ने चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार बनाने में “बहुत गंभीर” प्रगति कर रहा है। इस घटना के बाद दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया के सिन्पो क्षेत्र से दागी गई मिसाइलें पूर्वी समुद्र की ओर लगभग 140 किलोमीटर (87मील) की दूरी तक चलीं। दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस मामले में अमेरिका तथा जापान के साथ लगातार जानकारी का आदान-प्रदान कर रहा है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...