मोतिहारी में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, 210 टन वजन… वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रही स्थापना
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में आज एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने जा रहा है. कल्याणपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत कैथवलिया गांव में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है.
देश-विदेश से आए साधु-संतों और प्रकांड विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस पुनीत कार्य में आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायन कुणाल अपनी सांसद धर्मपत्नी शाम्भवी चौधरी के साथ यजमान की भूमिका निभा रहे हैं.
बताया गया है कि इस विशाल शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम में किया गया था. करीब 33 फीट ऊंचा यह शिवलिंग पूरी तरह से ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित है और इसका वजन लगभग 210 मीट्रिक टन है. इसे विश्व का सबसे बड़ा एकल शिवलिंग माना जा रहा है.
खबरें और भी हैं...