दुबई रेगुलेटर का HDFC Bank पर आरोप—ग्राहकों को गलत तरीके से बॉन्ड बेचने के मामले में मैनेजमेंट पर सवाल।
भारत के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank पर दुबई सरकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दुबई वित्तीय सेवा प्राधिकरण (DFSA) ने कहा कि दुबई और बहरीन में बैंक के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को गलत तरीके से क्रेडिट सुइस बॉन्ड बेचे जाने के बाद पैदा हुई समस्याओं का बैंक का मैनेजमेंट समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम रहा। इस मामले में 6 महीने पहले डीएफएसए ने अमीरात में एचडीएफसी की शाखा के वरिष्ठ प्रबंधन को फटकार लगाई गई थी। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई के रेगुलेटर ने पाया कि बैंक की अनुपालन टीम को अतिरिक्त टियर-1 (AT1) कार्ड की गलत बिक्री से संबंधित कमियों की जानकारी थी। इसी मामले को लेकर हाल ही में बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty Resigns) ने बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दिया था।
खबरें और भी हैं...