अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में भारत और चीन जैसे देशों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया तेज हो सकती है।
ट्रंप ने अपने बयान में आरोप लगाया कि अमेरिका में प्रवासी, खासकर टेक सेक्टर में, नौकरियों पर कब्जा कर रहे हैं और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे स्वास्थ्य सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे अमेरिकी करदाताओं पर बोझ बढ़ रहा है। हालांकि, इन दावों के समर्थन में उन्होंने कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए।
खबरें और भी हैं...