अपना राज्य चुनें
जम्मू-कश्मीर से बिजनौर तक धर्मांतरण के आरोपों पर हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
धर्म 6 3 hours ago

जम्मू-कश्मीर में कथित धर्मांतरण मामले पर पुलिस जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि कुपवाड़ा में कथित धार्मिक धर्मांतरण से जुड़े मामले का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में FIR नंबर 133/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बिना पुष्टि की जानकारी साझा न करने की अपील की है।

इधर, उत्तर प्रदेश के बिजनौर से भी एक नाबालिग हिंदू लड़के के कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने लड़के को जम्मू-कश्मीर ले जाया गया, जहां उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया गया। परिवार का दावा है कि लड़के का नाम विशाल से बदलकर मोहम्मद हमजा कर दिया गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...