अपना राज्य चुनें
एशिया के सबसे अमीर नगर निगम, BMC के लिए आज मतदान!
राजनीति 31 3 months ago

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध BMC पर शासन को लेकर BJP के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है.महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है. गुरुवार 15 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा. कुल 2,869 सीटों के लिए यह चुनाव हो रहा है. राज्यभर में 3 करोड़ 48 लाख 79 हजार 337 मतदाताओं के लिए 39,092 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है. चुनावी मैदान में कुल 15,908 उम्मीदवार हैं. इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त भी तैनात किया गया है. महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव को 2029 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इस चुनाव में नए राजनीतिक समीकरण बने हैं. राज्य की राजनीति में साथ नजर आने कई दल कई जगहों पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं. यही हाल विपक्षी दलों का भी है. ऐसे में इस चुनाव के नतीजे पर हर किसी की नजरें टिकी होगी. चुनावी नतीजे 16 जनवरी को जारी होंगे.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...