इंदौर नगर निगम का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है जहां नगर निगम के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में पेश होने वाले करीब 8 हजार से अधिक के बजट को लेकर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव 2050 के विजन के साथ रेडियो कॉलोनी स्थित निवास से बजट प्रस्तुत करने के लिए निकले, इस दौरान मेयर की पत्नी ने उन्हें दही शक्कर खिलाकर और उनकी आरती उतार कर पेश होने वाले बजट के लिए शुभकामनाएं दी दौरान इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की दिशा तय करने वाले इस बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वही सुमित मिश्रा ने भी इस बजट को लेकर मेयर को शुभकामनाएं दी और कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार में इंदौर निरंतर विकास के पद पर दौड़ रहा है। बता दे की नगर निगम के बजट सत्र के 2 दिन में आज बजट प्रस्तुत होगा तो वही दूसरे और अंतिम दिन यानी के बुधवार को प्रश्न कल रहेगा जहां विपक्ष का हंगामा भी हो सकता है।
खबरें और भी हैं...