लखनऊ : दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो विमान में बम होने की लिखित धमकी मिलने पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर हाथ से लिखी मिली थी बम की धमकी प्लेन में कुल 237 लोग थे सवार दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट के अंदर बम होने की लिखित धमकी मिली। सुरक्षा कारणों से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जानकारी के मुताबिक, विमान के टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर हाथ से लिखा हुआ धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें बम होने की बात कही गई थी। संदेश मिलते ही क्रू मेंबर्स ने तुरंत इसकी सूचना पायलट को दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।
खबरें और भी हैं...