हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस होता है। इसी दिन 1973 में CITES पर साइन किया गया था जो दुर्लभ पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए बना था। भारत भी 1976 में इससे जुड़ा था। वन्यजीवों का महत्व इकॉलजी के साथ-साथ इकॉनमी के लिए भी गहरा है और इसलिए इनका संरक्षण वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम है।आज 3 मार्च है। आज के दिन दुनिया भर में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। यह दिन वनस्पतियों और जीवों को समर्पित है। इस दिन जंगल और जंगली जानवरों के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है। वन्यजीव स्वच्छ हवा, भोजन और स्वस्थ वातावरण के लिए जरूरी है। ये नेचर के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।