अपना राज्य चुनें
महाशिवरात्रि पर 44 घंटे के लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन !
उज्जैन 22 2 months ago

महाशिवरात्रि पर 44 घंटे के लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के पट महाशिवरात्रि के लिए मंगलवार-बुधवार की रात 2:30 बजे खुलेंगे। इसके साथ ही आम दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भक्तों को लगता है 44 घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। इस दौरान गर्भ गृह में भगवान महाकाल की महापूजा का अनुष्ठान चलता रहेगा। महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर के पट दर्शन के लिए 44 घंटे दर्शन तक खुले रहेंगे। वर्ष में एक बार एक साथ होने वाले पंच मुखारविंद (पांच स्वरूप एक साथ) के दर्शन के साथ 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व का समापन होगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भगवान महाकाल की महापूजा का अनुक्रम चलता रहेगा। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा के अनुसार, भगवान महाकाल की चार प्रहर की पूजा होगी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...