मणिपुर में आज सुबह सुबह 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मणिपुर के साथ ही नागालैंड, असम और मेघालय तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की गहराई 62 किलोमीटर थी। इस भूकंप से फिलहाल जान-माल के बड़े नुकसान की कोई तात्कालिक खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार तड़के मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 21 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह 5:59:33 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग में स्थित था।
मणिपुर में बंद, विरोध प्रदर्शन और घाटियों में हत्याओं का सिलसिला जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध उपद्रवियों द्वारा दो बच्चों और कुछ नागरिकों की हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए दो अलग-अलग बंदों के कारण सोमवार को मणिपुर के कई पहाड़ी और घाटी जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मैतेई समुदाय बहुल घाटी के सभी पांच जिलों के साथ-साथ नागा बहुल उखरुल और सेनापति जिलों में भी स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन बंद रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी हैं...