अपना राज्य चुनें
पीएनबी लोन घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार!
अपराध 9 1 week ago

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। चोकसी को सीबीआई के अनुरोध पर पकड़ा गया है। मुंबई की अदालत ने चोकसी के खिलाफ दो ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। जेल भेजे जाने के बाद चोकसी ने जमानत की मांग की है। मेहुल चोकसी पर करीब 14,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले में शामिल होने का आरोप है। 65 वर्षीय मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले चुका है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार भारत अब बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग करेगा। चोकसी के साथ नीरव मोदी भी भारत में बैंक घोटाले में सह-आरोपी है। वह इस समय लंदन से प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहा है। दोनों जनवरी 2018 में भारत से विदेश भाग गए थे। इसके कुछ दिन बाद पंजाब नेशनल बैंक में बड़े घोटाले का पता चला था।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...