उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. राजा भैया ने कहा कि जो लोग कायर थे लोभी और लालची थे वो लोग धर्म बदलकर मुसलमान बन गए. मुसलमान पहले हिन्दू ही थे. राजा भैया ने ये बयान 16 मई को प्रयागराज के एक गांव में आयोजित राम कथा के दौरान कही. जिसमें उन्होंने सभी हिन्दुओं को एक होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सारे मुसलमान पहले हिन्दू ही थे. उन्होंने बाद में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और जो लोग धार्मिक बलिदानी थे हम लोग उनकी संतानें हैं.
खबरें और भी हैं...