अपना राज्य चुनें
उज्जैन में महाकाल की पहली सवारी 14 जुलाई को, जानें तिथियां और मार्ग
व्रत-त्योहार 52 10 months ago

सावन के महीने में मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में धूम मचने वाली है. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की शाही सवारी की तैयारी की जा रही है. वैसे तो पूरे साल ही उज्जैन के हर कोने में भगवान महाकाल का गुणगान होता है, लेकिन सावन के महीने में यहां भक्तों में जोश और जुनून और भी बढ़ जाता है.

सावन के पावन महीने का हर सोमवार शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह में महाकाल की शाही सवारी की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है जो 18 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान उज्जैन के कोने-कोने में भक्तिमय माहौल होता है और लाखों की संख्या में अलग-अलग जगहों से भक्त उज्जैन पहुंचते हैं.

महाकाल की शाही सवारी 2025 का शेड्यूल
सावन के हर सोमवार पर महाकाल की भव्य सवारी निकाली जाती है. महाकाल को अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर दिव्य स्वरूपों में पूरे शहर में घुमाया जाता है. ये यात्रा एक शक्तिशाली आध्यात्मिक अनुभव है. खासकर महाकाल की अंतिम शाही सवारी, अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है.

महाकाल सवारी की तिथियां
जुलाई 2025
पहली सवारी- 14 जुलाई
दूसरी सवारी- 21 जुलाई
तीसरी सवारी- 28 जुलाई

अगस्त 2025
चौथी सवारी- 4 अगस्त
पांचवीं सवारी- 11 अगस्त
छठी सवारी- 18 अगस्त

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...