IPL 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
आरसीबी का यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ, क्योंकि दिल्ली की पूरी टीम महज 75 रन पर सिमट गई।
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने मिलकर बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। सिर्फ 2.4 ओवर में ही दिल्ली के 5 विकेट 7 रन पर गिर गए और टीम कभी उबर नहीं पाई।
हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
76 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने भी शानदार शुरुआत की। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को सिर्फ 7 ओवर में जीत दिला दी।
कोहली ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच को खत्म किया और जीत पर मुहर लगाई।
इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को एक और हार का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी हैं...