तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय (थलपति विजय) ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही एक बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए राज्य में सामाजिक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड जैसे धार्मिक और शैक्षणिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मौजूद सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस फैसले के तहत कुल 717 टास्मैक शराब की दुकानें बंद की जाएंगी, जिनमें धार्मिक स्थलों के पास 276, शिक्षण संस्थानों के पास 186 और बस स्टैंड के पास 255 दुकानें शामिल हैं। सरकार ने इन दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर हटाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री विजय का यह कदम युवाओं को नशे से दूर रखने, सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे पहले भी उन्होंने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कई बड़े फैसले लेकर अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया था, जिनमें नशे पर नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और मुफ्त बिजली जैसी जनहित योजनाएं शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...