gtag('config', 'AW-17860304506');
पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. आम आदमी पार्टी (आप) के छह राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बने हालात के बीच आज (5 मई) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इस मुद्दे को लेकर अपनी पार्टी के विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं. यह मुलाकात दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति भवन में निर्धारित है. दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भगवंत मान ने कहा था, “मुझे लगता है कि राष्ट्रपति हमारी चिंताओं को सुनेंगी. राष्ट्रपति संविधान की संरक्षक हैं. इसलिए, संविधान की रक्षा करना उनका दायित्व है. वह देश की संवैधानिक प्रमुख हैं.”
खबरें और भी हैं...