अपना राज्य चुनें
Amazon Investment: 2030 तक भारत में 7 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेजन, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार
बिज़नेस 8 7 hours ago

अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। कंपनी 2030 तक भारत में करीब 7 अरब डॉलर यानी लगभग 65,393 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश पहले से किए गए 4 अरब डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट के अतिरिक्त होगा।

अमेजन ने इस घोषणा के साथ भारत में चार नए विंड और सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी दी है। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 934 मेगावाट होगी।

इनमें कर्नाटक में 234 मेगावाट का विंड फार्म और 200 मेगावाट का हाइब्रिड सोलर-विंड प्रोजेक्ट शामिल है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 300 मेगावाट का सोलर प्लांट और राजस्थान में 200 मेगावाट की सोलर परियोजना स्थापित की जाएगी।

कंपनी के मुताबिक, इन परियोजनाओं के शुरू होने के बाद भारत में अमेजन के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो की कुल क्षमता 2 गीगावाट से अधिक हो जाएगी। इससे हर साल 35 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों की जरूरत के बराबर बिजली पैदा की जा सकेगी।

अमेजन ने बताया कि इन परियोजनाओं के जरिए वह भारत में कार्बन-मुक्त ऊर्जा खरीदने वाली प्रमुख कंपनियों में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। यह निवेश देश में सौर और पवन ऊर्जा के विस्तार को भी बढ़ावा देगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...