दिवाली के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान NSE और BSE पर दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक शेयरों में कारोबार होगा। वहीं, MCX पर भी इसी समय के दौरान ट्रेडिंग होगी।
मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजार की वर्षों पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत में शेयरों की खरीदारी करना शुभ होता है। निवेशक इसे समृद्धि और आर्थिक खुशहाली की शुरुआत के रूप में देखते हैं।
इस विशेष सत्र में निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। दिवाली के दिन होने वाली इस ट्रेडिंग को बाजार में शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
खबरें और भी हैं...