मंगलुरु में बीजेपी नेता विकास पुत्तुर ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इसे रोकने का निर्देश दिया।
विकास पुत्तुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से ‘वंदे मातरम्’ का विरोध करती रही है और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सामने आया कथित व्यवहार भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने इसे दंडनीय कार्रवाई के दायरे में आने वाला मामला बताया है।
बीजेपी नेता ने शिकायत में मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, सोनिया गांधी की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
खबरें और भी हैं...