अपना राज्य चुनें
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राजनीति 4 14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को पलटवार किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है.’ चिदंबरम की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के बाद आई है. पीएम मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में देश को ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा था, जिन्हें उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जंगलों में हथियार उठाने वाले नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ लड़ाई में देश को बड़ी सफलता मिली है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि ‘दिमागी नक्सल’ अभी भी मौजूद हैं और ऐसे लोग मौके की तलाश में रहते हैं. पीएम मोदी ने लोगों से ऐसे तत्वों को पहचानने और उन्हें अलग-थलग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश को इस चुनौती को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...