अपना राज्य चुनें
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, देश कर रहा ‘भारत रत्न’ को सत्-सत् नमन
राजनीति 5 17 hours ago

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, देश कर रहा ‘भारत रत्न’ को सत्-सत् नमन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर वक्ता और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी भाषण, सहज व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अलग पहचान बनाई। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे और देश के विकास व राष्ट्रीय राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मारक पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

अटल जी की कविताएं, उनके भाषण और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। उनकी पुण्यतिथि पर देश उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

अटल जी को सत्-सत् नमन।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...