देश आजादी का 80वां सालगिरह मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस साल भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए।
यह लगातार दूसरा साल है जब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद नहीं रहे। दोनों नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के विकास और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपना संबोधन दिया।
खबरें और भी हैं...