अपना राज्य चुनें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, विकसित भारत के संकल्प का किया आह्वान
देश 7 2 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और समर्पण से देश को प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने सभी देशवासियों से मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देने की अपील की।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...