अपना राज्य चुनें
THDC टनल हादसा: CM धामी ने मायापुर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
देश 11 2 days ago

उत्तराखंड के मायापुर (पीपलकोटी) में हुए THDC टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों तथा बचाव दलों से ताजा स्थिति की जानकारी ली।

सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी विभिन्न टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बचाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान की प्रगति, सामने आ रही चुनौतियों और आगे की रणनीति के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू टीमों को पूरी सावधानी और समन्वय के साथ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। प्रशासन और बचाव दलों की ओर से टनल के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी के साथ-साथ स्थिति को सामान्य करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी भी सक्रिय हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...