अपना राज्य चुनें
बृजभूषण शरण सिंह बोले- ‘आरोप लगाने से अच्छा था मुझे गोली मार देते’, राजनीति में वापसी के दिए संकेत
राजनीति 13 3 days ago

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों से उन्हें काफी मानसिक और राजनीतिक नुकसान हुआ।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “इन आरोपों को लगाने से अच्छा था कि मुझे सीधे गोली मार देते।” उन्होंने कहा कि वह जिस सदन से बेइज्जत होकर बाहर आए थे, उसी सदन में अब साफ-सुथरी छवि के साथ वापस जाना चाहते हैं।

उन्होंने राजनीति में अपनी वापसी के संकेत देते हुए कहा कि “राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।” उनके इस बयान के बाद उनके दोबारा सक्रिय राजनीति में लौटने की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर लंबे समय तक राजनीतिक और खेल जगत में विवाद बना रहा। अब आरोपों से बरी होने के बाद सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर खुलकर बात की है।

 

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...