प्रेम कुमार अग्रवाल आत्महत्या मामला: 6 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज देवास में चर्चित कॉलोनाइजर प्रेम कुमार अग्रवाल आत्महत्या मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. प्रेम कुमार अग्रवाल ने आत्महत्या से पहले छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में अपने भाई राजेश कुमार अग्रवाल सहित गौरव जैन, विशाल जैन, सचिन, मुकेश जैन और सुमेर सिंह पर करीब 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की भूमिका से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान मामले में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं