नौतपा की गर्मी में देश को पीएम मोदी की सलाह
Narendra Modi ने अपने सोशल मीडिया X पोस्ट में देशवासियों से भीषण गर्मी को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और इसके साथ आने वाली चुनौतियाँ भी बढ़ रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गर्मी हम सभी के लिए काफी कठोर है और ऐसे में सभी को जरूरी सावधानियाँ अपनानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि खुद को हाइड्रेटेड रखें, बाहर निकलते समय पानी साथ जरूर रखें और दूसरों को भी एक गिलास पानी जरूर दें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मौसम में छोटी-छोटी दयालुता भी बड़ा फर्क पैदा कर सकती है।
खबरें और भी हैं...