उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया-सुन्नी चांद कमेटियों ने जिल हिज्ज के चांद को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली और सैफ अब्बास ने किया ऐलान किया कि इस साल बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी. मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि रविवार 17 मई को जिल हिज्ज का चांद नहीं दिखाई दिया है. ऐसे में 28 मई को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा.
खबरें और भी हैं...