IPL 2026 का एक बेहद रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया, जो अंत तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ाता रहा। यह मुकाबला सुपर ओवर तक गया, जहां KKR ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 155 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान ऋषभ पंत और एडेन मार्करम ने पारी को संभालने की कोशिश की और टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
मैच का सबसे बड़ा रोमांच आखिरी गेंद पर देखने को मिला, जब लखनऊ को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। उस समय मोहम्मद शमी ने शानदार छक्का जड़कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया।
सुपर ओवर में लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन और एडेन मार्करम कुछ खास नहीं कर सके। केकेआर के गेंदबाज सुनील नारायण ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर पूरन को बोल्ड कर दिया और पूरी टीम को सिर्फ 1 रन पर रोक दिया।
इसके जवाब में केकेआर की ओर से रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल मैदान पर उतरे। जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे और रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच खत्म कर दिया।
इस जीत के साथ केकेआर ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को एक और हार का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी हैं...