प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (DDE) का उद्घाटन करेंगे। 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर 6.5 घंटे से घटकर महज ढाई घंटे रह जाएगा। छह लेन का यह एक्सेस-कंट्रोल्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है और भविष्य में इसे आठ लेन तक विस्तार दिया जा सकता है। उद्घाटन पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत अन्य लोग दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
खबरें और भी हैं...