अपना राज्य चुनें
पश्चिम एशिया तनाव के बीच आज शाम 7 बजे पीएम मोदी की CCS बैठक, सुरक्षा हालात पर होगी अहम चर्चा
विदेश 13 3 weeks ago

प्रधानमंत्री Narendra Modi आज यानी 1 अप्रैल को पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की होगी, जो शाम 7 बजे आयोजित की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हो रही परिस्थितियों और उसके भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही देश की सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति, आर्थिक प्रभाव और विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जा सकता है।

इससे पहले 22 मार्च को हुई CCS बैठक में भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पश्चिम एशिया का यह संघर्ष लगातार बदलती हुई स्थिति है और इसका असर किसी न किसी रूप में पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा था कि ऐसी परिस्थिति में भारत सरकार की प्राथमिकता अपने नागरिकों को हर तरह के प्रभाव से सुरक्षित रखना होना चाहिए।

आज की बैठक को इसी संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर आर्थिक और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

Follow @rjbnewslive on Instagram for breaking news, politics, business, sports, international updates and more

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...