थाईलैंड के फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान इमरजेंसी में क्रैश लैंडिंग करने पर मजबूर हो गया। विमान में 138 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान लैंडिंग गियर में खराबी आ गई, जिसके कारण विमान के पहिए सही तरीके से खुल नहीं पाए और विमान रनवे पर जोरदार तरीके से टकरा गया। इससे विमान के कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस नाटकीय लैंडिंग के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...