15 जनवरी के बाद लॉन्च होगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन 15 जनवरी के बाद होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 या 18 जनवरी को इस सेमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पीएम इन दिनों पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रहेंगे। संभावना है कि हावड़ा–गुवाहाटी के बीच चलने वाली इनॉग्रल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी मालदा से हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन को वीसी के जरिए रवाना किया जाएगा, जो कामाख्या से कोलकाता पहुंचेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया आम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। एसी 3 टियर: ₹2300 (खाने सहित) एसी सेकंड: ₹3000 एसी फर्स्ट: ₹3600
खबरें और भी हैं...