अपना राज्य चुनें
दुनिया का सबसे बूढ़ा बच्चा! 30 साल तक फ्रीजर में रखा था भ्रूण… फिर बच्चे ने लिया जन्म!
न्यू लॉन्चेस 68 9 months ago

दुनिया में सबसे बूढ़े बच्चे ने जन्म लिया है. सबसे बूढ़ा इसलिए क्योंकि जिस भ्रूण के डेवलप होने से उस बच्चे ने जन्म लिया है, वो पिछले 30 साल से भी अधिक समय से फ्रीजर में रखा हुआ था. है न कमाल! अमेरिका के ओहियो के एक कपल के घर 30 साल से अधिक समय से फ्रीज किए (जमे) हुए भ्रूण से एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसने कथित तौर पर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. बीबीसी वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार 35 साल की लिंडसे और 34 सील के टिम पियर्स ने बीते शनिवार को अपने बेटे थडियस डैनियल पियर्स का दुनिया में स्वागत किया. मिसेज पियर्स ने एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू को बताया कि उनके परिवार को लग रहा है कि “यह एक साइंस फिक्शन फिल्म की तरह है”.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...