अपना राज्य चुनें
बलात्कार मामले में पंजाब के विवादित पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद, मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला!
अपराध 8 3 weeks ago

पंजाब के कपूरथला में चर्च के पादरी बजिंदर सिंह पर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मोहाली की कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है। तीन दिन पहले कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत कुमार की अदालत एक अप्रैल ने बजिंदर सिंह को सजा सुनाई है। बजिंदर सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया गया था। दोषी ठहराए जाने के बाद 42 वर्षीय पादरी को पटियाला जेल ले जाया गया था। इस मामले में पांच अन्य आरोपियों अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप पहलवान को बरी कर दिया गया था।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...